पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ से हज के लिए जत्था रवाना पाकुड़ सऊदी अरब स्थित मक्का जाना हर मुसलमान का सपना होता है। हर वर्ष लाखों की संख्या में देशभर के मुसलमान वहां जाते है।हज सफर के लिए पाकुड़ जिला के 49 हज यात्री का जत्था मंगलवार की रात्रि गौर एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना हुए।
हज पर जाने वालों को विदा किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हज पर जाने वाले यात्रियों के रिश्तेदार और परिचित के अलावे शहर के लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने हज यात्रियों से हज के दौरान देश में शान्ति व खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की । इस बार बिहार और झरखण्ड के सभी हज यात्री कोलकाता से उड़ान भरेंगे। 8 मई को कोलकाता हज हाउस में रिपोर्टिंग और 9 मई को जिद्दाह के लिए उड़ान भरेंगे। हज यात्री एक ही फ्लाइट से रवाना होंगे।

उनकी वापसी 23 जून को मदीना से होगी। मौके पर हाजी हज यात्रियों को छोड़ने स्टेशन पहुंचे थे हाजी तनवीर आलम अंसारी, हाजी शाहजहां हुसैन, हाजी अफताबुल हक ,गुलाम मुस्तफा,गुलाम सरवर एवं अन्य मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए के लिए पाकुड़ से जय देव की रिपोर्ट …

Leave a Reply