पिछड़ा वर्ग संघ द्वारा 31 वां स्थापना दिवस मैथन में मनाया गया..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। DVC पिछड़ा वर्ग संघ द्वारा 31 वां स्थापना दिवस के अवसर पर मैथन स्थित स्टेशन क्लब में समारोह एवं केंद्रीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें काफी संख्या में डीवीसी पिछली जाति वर्ग के कर्मी एवं सम्मानित लोग उपस्थित हुए। सम्मेलन के माध्यम से जानकारी देते हुए सचिव गृजेश्वर प्रसाद ने बताया कि डीबीसी पिछड़ी जाति वर्ग संघ का गठन 1994 में हुआ था।

जब डीवीसी द्वारा पिछड़ी जाति के लिए संविधान से आवंटित 27% आरक्षण बहाल नही किया जा रहा था। जिसके बाद इसका गठन हुआ। तब से लेकर आज तक पिछड़ा वर्ग के कर्मी व अधिकारी को कोई शोषण न करें।

इसे लेकर लगातार प्रयशरत रहा है। मौके पर काफी संख्या में कर्मी एवं अधिकारी उपस्थित हुए। इसके पूर्व संघ के सदस्यों ने महापुरुषों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…