
बाघमारा,कतरास(KATRAS) सोमवार को कतरास थाना क्षेत्र के लेडीडुमर पुल के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने अंडा व्यापारी से तगादा कर कर लौट रहे लगभग 200000 रुपये बंदूक की नोक पर लूट लिया।

भूक्तभोगी रुस्तम अली कुरैशी ने बताया कि वह बीरबल मंडल अंडा व्यापारी के पास काम करता है।बाघमारा से तगादा करके वापस लौट रहे थे।Yतभी लेडी डूमर के पास ओवरटेक कर तीन बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उसके बाइक को रोका और उसके सर पर बंदूक सटाकर रुपए से भरा बैग छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। बाइक का चाबी भी छीन लिया। घटना संध्या 6:10 की है।

घटना की सूचना कतरास पुलिस को दी गई। मौके पर कतरास पुलिस पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया।
लेकिन किसी तरह का सुराग नहीं मिला। बताते चले की लेडी डूमर पुल के पास पहले भी कई बार छिनतई की घटना घट चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां पर कभी भी पेट्रोलिंग गाड़ी नहीं रहता है जिसके कारण आए दिन घटना घटने रहती है।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से ब्यूरो रिपोर्ट..
Leave a Reply