बीसीसीएल का क्षतिग्रस्त चारदिवारी गिरने से टीवी बाइक घरेलू सामान सहित 12 वर्षीय युवक हुआ गंभीर रूप से घायल…


तेतुलमारी/(कतरास)बीसीसीसीएल क्षेत्र संख्या 4 के वेस्टमोदीडीह कोलियरी वार्कशाप का क्षतिग्रस्त चारदिवारी गिरने से एक घर का टीवी बाइक घरेलू सामान सहित 12 वर्षीय युवक साजन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया ।आनन फानन में लोग उसे उठाकर कतरास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने बच्चे के सिर पर गंभीर चोट होने की बात बताई ,घटना की सुचना पाकर कोलियरी प्रबंधन की टीम मौके पर पहूंची और जांच पड़ताल करने के बाद जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सहायता राशि प्रदान करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने का अश्वासन दिया।

भुक्तभोगी ने प्रबन्ध से वर्कशॉप की दीवार को ठीक कराने के लिए कई बार लगा चुकी थी गुहार

वही भुक्तभोगी सुरेश भुईया ने बताया कि घटना में जख्मी उसका नाती अपने घर सिनीडीह से 10 दिनों पूर्व यहा वेस्ट आया था, उसके पिता का नाम लोकनाथ भुइयां है। वह घर के अंदर ही खेल रहा था तभी अचानक  जोरदार आवाज के साथ बीसीसीसीएल की चार दिवारी उसके घर पर गिर गया। जिससे उसका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया और नाती भी घायल हो गया।फिर उसने कहा कि बीसीसीसीएल की जर्जर दीवार को लेकर वह कई बार स्थानीय लोगों के साथ वह प्रबंधन के पास जाकर वर्कशॉप की दीवार को ठीक कराने के लिए गुहार लगाया मगर प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का ग्रामीणों की बात पर पहल नहीं किया गया जिसके कारण आज इतनी बड़ी उक्त घटना घटी।

News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *